FRIENDSHIP DAY
FRIENDSHIP DAYआज फ्रेंडशिप डे है आज फ्रेंड का डे है वैसे तो हर एक दिन दोस्तों का होता है क्योंकि उनके साथ हर एक पल बिताया हुआ यादगार होता है उनके साथ रूठना मनाना हंसी खेल करना यह सब बहुत अच्छा लगता है लेकिन आज के दिन कुछ स्पेशल बनाया गया है वैसे दोस्ती के बारे में क्या बोला जाए दोस्ती तो एक ऐसा वरदान है भगवान का दिया हुआ इसमें ना कोई जात न कोई बात नहीं कोई खून का रिश्ता होता है यह तो एक बंद आंखों से किया हुआ एक दिल का रिश्ता होता है उसे निभा ले जो लाइफ टाइम के लिए उसकी लाइफ बहुत अच्छी बन जाती है। दोस्ती के बारे में जब जब बातें की जाएगी तब तक श्री कृष्ण और सुदामा जी का नाम सबसे पहले लिया जाएगा उनकी द्वापर युग से ही हमारी दोस्ती की प्रख्यात प्राप्त हुआ है और उन्होंने जो दोस्ती पर मिसाल कायम की है वह शायद ही आज के टाइम में कोई कर पाएगा। कितना खुश हुआ था तू सुदामा के द्वार आने पर, नंगे पाव दौड़ा तू उसे घर अपने बुलाने पर, तीनो लोक लुटा दिए तूने चावल के आधे दाने पर, मर जाऊं श्याम मैं तो तेरे ऐसे याराने पर...। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है :- भारत में, फ्रेंडशिप डे हर अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ओहियो में, फ्रेंडशिप डे 9 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि नेपाल में यह 30 जुलाई को मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1935 में अमेरिनका से हुई थी। पुरे विश्व में सर्वप्रथम मित्रता दिवस 1958 को आयोजित किया गया था । हालांकि आपका यह जानना जरूरी है कि यूनाइटेड नेशन द्वारा ं World Friendship day 30 तारीख को मनाया जाता है. परंतु भारत समेत दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां फ्रेंडशिप डे को अगस्त के पहले सप्ताह में मनाने जाने का दौर है। दरअसल विश्व भर में विभिन्न देशों द्वारा इस दिन को मनाये जाने का अंदाज अलग-अलग है. वर्तमान समय में भारत में भी पश्चिमी देशों की संस्कृति (Culture) की तरह फ्रेंडशिप डे को भी मनाया जाने लगा है। फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है :-दरअसल पहली बार मित्रता दिवस को मनाने का यह विचार “डॉ रामन आर्टिमियो ब्रैको” द्वारा प्रस्तावित किया गया. दरअसल दोस्ती के लिए आयोजित की गई इस बैठक में “वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड” को जन्म दिया आपको बता दें कि वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है, जो धर्म जाति रंग के आधार पर भेदभाव किए बगैर विश्व में मित्रता को बढ़ावा देती है। Friendship Day हम इसलिए मनाते है क्यूंकि इस दिन हम अपने दोस्तों को ये एहसास दिलाते है की उनका कितना ज्यादा महत्व है हमारे जीवन में. इस त्यौहार के माध्यम से प्यार, अपनापन और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया जाता है अपने दोस्तों के साथ. वहीँ इस दिन को ख़ास तोर से दोस्तों और दोस्ती को न्योछावर किया जाता है । इसलिए यह Friendship Day काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है हमारे और हमारे दोस्तों के लिए. वहीँ इससे दोस्ती में अपनापन आता है और साथ में दोस्तों का साथ भी मजबूत होता है. वहीँ इस दिन हमें अपने अच्छे पलों को याद कर गिले सिक्वे को दूर करना चाहिए. क्यूंकि दोस्ती से अच्छा रिश्ता पूरी दुनिया में और कुछ भी नहीं होता है। वैसे तो हम फ्रेंडशिप डे मनाने का सबका अपना तरीका है और हर लोगों का अपना अपना एक अलग अंदाज है। तो आइए बताते हैं कि फ्रेंडशिप डे किस किस तरीके से लोग सेलिब्रेट करते हैं और उसको कैसे आनंद का पर्व मनाते हैं । Friendship Day कैसे मनाया जाता है :-एक मित्र दूसरे मित्र को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं, फ्रेंडशिप डे T-shirt गिफ्ट देते हैं, तथा जिन मित्रों से मुलाकात नहीं हो पाती वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी नए एवं पुराने दोस्तों को इस दिन की याद में मित्रता दिवस की बधाइयां देते हैं तथा मित्रता के रिश्ते को यूं ही बनाये रखने के लिए कहते हैं। वैसे तो दोस्ती का हर दिन खास होता है, लेकिन आज भागदौड़ भरी जिंदगी में जो लोग समय की कमी की वजह से नहीं मिल पाते हैं, वे इस दिन मिलने के लिए जरूर टाइम निकालते हैं तथा इस दिन किसी मित्र के साथ हुई पुरानी कड़वाहट को दूर कर दुबारा से दोस्ती का बैंड बांधकर दोस्ती शुरू हो जाती है। आजकल friendship Day में दोस्त मिलकर कैंटीन में पार्टी करते हैं, पुरानी यादों को ताजा करते हैं , खेलते है, और इस तरह फ्रेंडशिप डे को के इस पर्व को मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन के 10वें साल के मौके पर फेमस बैंड बीटल्स ने 1967 में एक गाना रिलीज किया था- With Little Help From My Friends.... यह गाना दुनियाभर में लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था । बॉलीवुड में दोस्ती को काफी अहम दर्जा दिया गया है. जिस पर बेहतरीन फिल्म बनाई गई है. इनमें खास है:- 'दोस्ती', आनंद, शोले ,याराना और दिल चाहता है । दोस्ती में कमाल की बात ये है कि इसका कोई मजहब नहीं होता. हम चाहे किसी से भी दोस्ती कर सकते हैं. बिना किसी बंधन के हम किसी को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। हम लोगों ने फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया और यह भी जाना कि कैसे मनाया जाता है पर इसको मनाने के पीछे रीजन क्या है और इसका इतिहास क्या है इसकी शुरुआत किसने की और कैसे हुई इसके पीछे कोई ना कोई तो कहानी जरूर होगी जी हां इसके पीछे एक छोटी सी कहानी है जिस वजह से फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है तो आइए हम चलते हैं आपको बताते हैं की वह छोटी सी कहानी क्या है:- दरअसल इसके पीछे एक रोचक कहानी है जिसमें वर्ष 1935 में अमेरिकी सरकार द्वारा एक व्यक्ति को उसकी सजा के लिए उसे मार दिया गया था ।जिसके बाद मारे जाने वाले व्यक्ति का मित्र इस घटना से काफी आहत हुआ और उसने भी आत्महत्या कर ली। और इस तरह दोस्त की याद में दिए गए इस बलिदान की वजह से सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया. और तब से ही दोस्ती के दिवस को मनाया जा रहा है और वर्तमान समय में न सिर्फ पश्चिमी देशों में बल्कि एशिया के अन्य देशों में भी मित्रता दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। हम लोग फ्रेंडशिप डे को इतना खास तरीके से क्यों सेलिब्रेट करते हैं कहीं कहीं पर तो यह एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है इसका हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है । ये दोस्त ही हैं जो की हमें हमारे ख़राब परिस्तिथि में भी हमें हसाते हैं।ये दोस्त ही हैं जिनके साथ हम काफी अच्छी तरह से सहज हो पाते हैं और कोई भी विषय में बातचीत कर सकते है।ये दोस्त ही हैं जो की हमारे लिए हमेशा भगवान से प्रार्थना करते रहते हैं।ये दोस्त ही हैं जो की हमारे ऊपर तब विस्वास करते हैं जब हमें अपने आप पर ही विस्वास नहीं होता है।ये दोस्त ही हैं जो की हमें असल में जीना सिखाते हैं और तब भी हमारे साथ खड़े होते हैं जब कोई दूसरा नहीं होता है, या जब हम गलत भी हो. भले ही इनका और हमारा खून का रिश्ता नहीं होता है लेकिन मुझे लगता है की हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए की उसने एक इतनी बेहतरीन रिश्ता बनाया. वहीँ वो लोग सबसे ज्यादा खुस्नाशिब होते हैं जिनके जीवन में दोस्तों की कमी नहीं होती है। तो यह थी मेरी फ्रेंडशिप के ऊपर कुछ जानकारियां जो मैंने आप लोगों के साथ शेयर की है आशा करती हूं कि आप लोगों को यह पसंद आया होगा। P. V.D.T college of education for women (SNDT women's University )
|

Very nice
ReplyDeletethanks dear
ReplyDeleteबहोत ही बेहतर लिखा है आपने दोस्ती के बारे मे।
ReplyDeleteThank you so much sir,,🙏
Deleteबहुत ही सुन्दर 👍👍
ReplyDeleteThank you,,🙏
DeleteExcellent ✌
ReplyDelete